राजस्थान के मंदिरों में अब गैर ब्राह्मण पुजारी भी, अशोक गहलोत सरकार ने दी नियुक्ति

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जयपुर। राजस्थान में गहलोत सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए गैर ब्राह्मणों को मंदिरों में पुजारी बनाया है। राज्य के देवस्थान विभाग ने 22 पुजारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, इनमें आठ महिला पुजारी भी शामिल हैं। देवस्थान विभाग के मंदिरों में न सिर्फ ब्राह्मण, बल्कि एसटी, एससी और ओबी सी पुजारी भी सेवा-पूजा करेंगे। बता दें कि गहलोत सरकार से पहले तमिलनाडु की स्टालिन सरकार ने गैर ब्रा ह्मणों को पुजारी नियुक्त किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग ने प्रदेश की राजधानी जयपुर के मंदिरों में सेवा-पूजा के लिए जिन 22 पुजारियों को नियुक्त किया है, वे सभी पुजारी उच्च डिग्रीधारी हैं। जयपुर के प्रमुख मंदिरों में शामिल आनंद कृष्ण बिहारी मंदिर हो या फिर कल्कि मंदिर, राधा वल्लभ मंदिर हो या लक्ष्मी नारायण मंदिर। ऐसे 22 मंदिरों में अब नए पुजारी सेवा और पूजा करेंगे। दरअसल, देवस्थान विभाग की ओर से साल 2014 में पुजारी भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, जिसका परिणाम नौ साल बाद सितंबर 2022 में जारी हुआ। इसके बाद अप्रैल 2023 में पुजारियों को नियुक्ति पत्र भेजा गया। हाल ही में इन सभी पुजारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें इन्हें पूजा-पाठ की विधि, मंदिर के कपाट खोलने, भोग लगाने, आरती आदि का प्रशिक्षण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *