शाहपुर: बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ ने प्रशासन से की असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की अपील

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की सुधेड़ पंचायत की महिलाओं ने क्षेत्र में हो रहे अवैध कार्यों को लेकर प्रशासन से इन अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कड़ी नजर रखने की अपील की हैं।

बागेश्वरी महिला मंडल सुधेड़ प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि सुधेड़ पंचायत के लोग शांति प्रिय हैं, यहां अपराध किस्म की घटनाए न के बराबर हैं, लेकिन बाहर के कुछ लोगों की वजह से यह क्षेत्र बदनाम हो रहा है। अभी हाल ही सुधेड़ मे गलत कार्यों में लिप्त महिलाओं की वजह से भी यह समाचार पत्रों की सुर्खियां बना रहा। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से अपील की है कि सुधेड़ में रह रहे बाहर के लोगों पर नजर रखी जाएं, जिनमें कुछ अवैध कार्यों में लिप्त असमाजिक तत्व भी हो सकते हैं, जिनकी वजह से यहां का माहोल खराब हो रहा। हिमाचल देव भूमि भी है अतिथि देवो भव: लेकिन पंचायत में गलत कार्य सहन नही किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *