केंद्र सरकार की 9 साल की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता :- संजय टंडन

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

शांति गौतम, बददी। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने शुक्रवार को दून भाजपा मंडल द्वारा आयोजित स्युंक्त मोर्चा सम्मेलन में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। टंडन ने उपस्थित सैंकडो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनको लोकसभा के लिए तैयार रहने का आहवान किया। उन्होने कहा कि हमारा मकसद हर गांव व गली नहीं बल्कि हर घर तक पहुंचना है और लोगों से सीधा संपर्क करना है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार नौ वर्ष से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतू प्रतिबद्व है और इसी को नारा व आधार बनाया गया है। इसमें हर प्रमुख कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वो घर घर जाकर संबधित परिवार का पंजीकरण मिस्ड काल करके करवाएं और उसके बाद उसको सरल एप से जोडे। इस एप के तहत यह पता लग जाएगा कि आपने दिन में कितने लोगों से संपर्क किया और घर बैठे सदस्यता फार्म भर देने वाला जमाना अब समाप्त हो गया।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया, अनेकों ऐतिहासिक कार्य करके विश्व में अलग पहचान बनाई और एक नए भारत का निर्माण किया। इसके बाद टंडन ने बददी निवासी शिव कुमार कौशल वार्ड 2 व चक्क जंग निवासी कमल वेद भारद्वाज के घर जाकर चाय पर चर्चा की। भाजपा ने टिफिन पर चर्चा के बाद चाय पर चर्चा के लिए हर प्रमुख नए घर से सपंर्क साधने की नीति बनाई है जिसमें कोई बडा कार्यकर्ता जाएगा। इन दोनो परिवारों में टंडन ने मिस्ड काल करवाकर उनको केंद्र सरकार की नीतियों से अवगत कराया वहीं उनको आगामी लोकसभा के लिए भाजपा का साथ देने का आहवान किया।

इस अवसर पर दून के पूर्व विधायक पमर सिंह मंडलाध्यक्ष बलबीर ठाकुर, श्रीकांत, रमेश ने अपने अपने विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर संजय टंडन के साथ पूर्व विधायक विनोद चंदेल, मंडल प्रधान बलबीर ठाकुर, गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जमुना, जस्सी, मान सिंह मेहता, हरी चंद, नेक राम, अंजु, मनीष, मान सिंह, रोशन लाल वशिष्ठ, गुरमेल, सत्या पांडेय,त्रकृष्ण कौशल, अमर चंद शश, कश्मीरी लाल, खेम चंद, संजीव गिरी, प्रिंस, सतनाम नरेंद्र, सुखदेव, हेत राम, हरजिंदर, रोहित, राज संधू, जसपाल, नरेंद्र, बचीतर, दीपक, रीना, सीता, संजय राय, मदन लाल, संदीप, जसबीर कौर, रानी, वीरेंद्र चौधरी, निर्मल, सुरिंदर, चनन राम, मोहन लाल, बीड़ी सी सदस्य प्रेम चंद, शर्मा चंद, गुलाब सिंह, सन्त राम गोयला, मेहर चंद, गुरमीत, किशोरी लाल, हेम राज, गुरदेव सिंह, राधे श्याम, बलविंद्र, नीतीश, सुदर्शन, योगेश मंजीत, चिंतन, राज कुमार संडोली, राम सिंह, पाल सिंह, राजीव, शिव, हेम राज, धर्मपाल, राजिंद्र, नरेंद्र चंदेल, विशाल, लोकेश, सुरिंदर, देव राज, हेम राज और अन्य भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *