लंदन में दो भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, एक की मौत

Spread the love

 आवाज़ ए हिमाचल 

लंदन। लंदन के वेम्बली स्थित नील क्रिसेंट में हैदराबाद की दो छात्राओं पर चाकू से हमला किया गया। हमले में 27 साल की कोंथम तेजस्विनी रेड्डी नाम की लडक़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय दूसरी छात्रा अखिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हैदराबाद के चंपापेट की रहने वाली कोंथम तेजस्विनी उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी। वह यहीं पर अपने दोस्तों के साथ रहती थी। ब्राजील के एक नागरिक ने तेजस्विनी और उसकी रूममेट पर चाकू से हमला कर दिया। तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके से 24 साल के लडक़े और 23 साल की लडक़ी को गिरफ्तार किया था। बाद में लडक़ी को छोड़ दिया। लडक़ा अभी भी पुलिस की गिरफ्त में है। घटना के बाद पुलिस को एक और संदिग्ध आरोपी की तलाश थी। पुलिस ने केवेन एंटोनियो लौरेंको नाम के शख्स की फोटो सोशल मीडिया पर डालकर लोगों से उसके बारे में जानकारी देने के लिए कहा था, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *