विधायक केवल पठानिया ने सिविल अस्पताल शाहपुर में करवाया उपचार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। आमतौर पर विधायक और मंत्री अपना व परिवार का उपचार प्राइवेट अस्पताल में करवाते हैं, लेकिन शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस धारणा को ध्वस्त करते हुए बुधवार को सिविल अस्पताल शाहपुर में उपचार करवाकर एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने शाहपुर में अपने दांत का उपचार करवाया है।

गौर हो कि केवल सिंह पठानिया ने विधायक बनते ही सिविल अस्पताल शाहपुर में व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं। सत्ता में आने के बाद विधायक केवल सिंह पठानिया ने सिविल अस्पताल में स्टाफ मुहैया करवाने के साथ आधुनिक लैब और टीवी लैब भी उपलब्ध करवाई है। इसके साथ ही उन्होंने सिविल अस्पताल के प्रांगण में लगाई गई नई इंटरलॉकिंग डायलॉग का भी शुभारंभ किया था और अस्पताल के खराब पड़े शौचालय का भी जीर्णोद्धार भी करवाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। शाहपुर अस्पताल में मरीजों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि यहां के मरीजों को उपचार करवाने के लिए धर्मशाला, टांडा और अन्य प्राइवेट अस्पताल नहीं जाना पड़े।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *