आलमपुर की लाहड़ू पंचायत के अंकुश बने लेफ्टिनेंट

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

सुजानपुर। उपतहसील आलमपुर की लाहड़ू पंचायत के सद्दा गांव के निवासी अंकुश कुमार आलोहिया लेफ्टिनेंट बने हैं। भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट बनकर भारतीय सेना का हिस्सा बने। इनका चयन रेजिमेंट कार ऑफ इंजीनियर में हुआ है। लेफ्टिनेंट अंकुश कुमार आलोहिया के पिता नरेश कुमार आलोहिया भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर चंडीगढ़ में तैनात हैं, जबकि माता प्रोमिला आलोहिया गृहिणी हैं तथा इनकी एक बहन है। लेफ्टिनेंट अंकुश कुमार आलोहिया की जमा दो तक की शिक्षा डीएवी स्कूल आलमपुर से हुई है। इसके उपरांत उन्होंने बद्दी यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की है। सिविल इंजीनियरिंग करने के उपरांत वर्ष 2022 में एसएसबी कपूरथला से चयनित हुए। अपने चयन का श्रेय वह अपने माता-पिता व अन्य परिजनों को देते हैं। उन्होंने बताया कि अध्यापक राजपाल राठौर का उनके चयन में बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके लेफ्टिनेंट बनने पर इलाके में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *