मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार डीपी उनियाल के निधन पर जताया शोक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार द्वारका प्रसाद उनियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका गत रात्रि निधन हो गया था। उनके पुत्र अरुण उनियाल वर्तमान में सूर्या समाचार के राज्य ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारका प्रसाद उनियाल का पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनियाल ने पत्रकारिता के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने विशेष तौर पर हिमालयी क्षेत्र के लोगों के विभिन्न मुद्दों को निरंतर प्रमुखता के साथ उठाया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *