26 जून : जिला मुख्यालय चंबा में शुक्रवार, 26 जून को एंटी चिट्टा रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे बचत भवन में आयोजित होगा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रतिभागियों को नशा न करने की शपथ दिलाएंगे। इसके बाद एंटी चिट्टा रैली जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली जाएगी।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार के विशेष जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।