पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को यह देश कभी नही भुला सकता : मदन लाल चौधरी

Spread the love

 

32 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी व बच्चों को फल जूस बांटा

 

आवाज ए हिमाचल 

शांति गौतम, बद्दी। प्रदेश कांग्रेस के सहकोषाध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी व उनके द्वारा किए सराहनीय कार्यों को यह देश कभी नही भुला सकता। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1991 में आंतकवाद के क्रूर हाथों ने हमारे इस नेता को हमसे छीन लिया था। आज का यह दिन उन्हें याद करते हुए कांग्रेस पूरे प्रदेश में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मना रही है। कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी ने कहा कि देश में आईटी के जनक के तौर पर राजीव गांधी हमेशा याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने ही महिला उत्थान के लिए अनेक कार्य किये। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर हमेशा याद रखे जाएंगे। मनरेगा योजना भी उनकी ही देन है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं द्वारा राजीव गांधी की याद में बच्चों को फल व जूस का भी वितरण किया।

इस अवसर पर मदन लाल चौधरी के साथ दून कॉन्ग्रेस नेता जसमेर सिंह गोलू, उपाध्यक्ष विनीत, सुशील कौशल, दीपू, दीवान सिंह, बिदर चौधरी, दारा सिंह, मुनीश संधू, राजा, विक्की, राहुल अग्रवाल, प्रमोद कुमार, हरपाल सिंह, रोहित, महिंदर सिंह, शहरी जितेंद्र चौधरी, युवा कांग्रेस राम कृष्ण, भूपेंद्र ,जितेंद्र, वेद प्रकाश, संदीप, बलदेव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *