आवाज ए हिमाचल
नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 को लंदन के ‘द ओवल’ में खेला जाएगा। वहीं, एशेज सीरीज के शुरूआत 16 जून को होगी। सीरीज का आखिरी मैच 27 जुलाई को खेलाज जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मिचेल मार्श और बल्लेबाज मार्कस हैरिस की वापसी हुई है। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाजी जोश इंगलिस को भी टीम में शामिल किया गाय है। मिचेल मार्श ने अपना आखिरी टेस्ट 2019 एशेज सीरीज़ में और मार्कस हैरिस ने जनवरी, 2022 में खेला था। मिचेल मार्श दिनों IPL 2023 खेल रहे हैं।
टीम में चार मुख्य तेज़ गेंदबाज़ शामिल किए हैं, जिसमें कप्तान पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड और स्कॉट बोलैंड शुमार हैं। इसके अलावा कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श पार्ट टाइम फास्ट बॉलर के रूप में हैं। वहीं, नाथन लियोन और टॉड मर्फी की जोड़ी स्पिन विभाग संभालेगी।
यह है ऑस्ट्रेलिया की स्क्वाड:-
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क और डेविड वार्नर।