18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

ब्यूरो,शिमला

13 जनवरी।कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में प्रवेश करेगी। पहले यात्रा का कार्यक्रम 19 जनवरी तय किया गया था। अब इसमें बदलाव हो गया है। भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा पहुंचेगी। यहां से पठानकोट के लिए रवाना होगी। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट को रवाना होनी थी।अब यह यात्रा 18 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया है कि इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *