केवल पठानिया बोले,एनपीएस कर्मचारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेगी सुक्खू सरकार

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

25 दिसंबर।शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश की सुखविंद्र सुक्खू सरकार पूर्व सरकार के कार्यकाल में एनपीएस कर्मचारियों पर दर्ज मामले वापस लेगी।केवल पठानिया यह ऐलान उनसे मिलने पहुंचे नई पेंशन स्कीम एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए किया।उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर कर्मचारियों व जनता का आभार जताया।उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन को जल्द बहाल किया जाएगा तथा वे सभी वादे भी पूरे किए जाएंगे जो चुनाव के दौरान जनता के साथ किए गए है।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन पर काम करेगी।हर वर्ग का समान विकास होगा।इससे पूर्व एनपीएस एसोसिएशन की शाहपुर इकाई ने अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में केवल पठानिया के कार्यालय में उन्हें जीत पर बधाई दी तथा वर्तमान सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बहाली का निर्णय लेने के लिए आभार जताया।इस मौके पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजिंद्र मन्हास ने केवल पठानिया को बधाई देते हुए कहा कि कांगड़ा के 13 व प्रदेश के 55 विधानसभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट में ओपीएस के मुद्दे पर लीड मिली है।इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार,संजीव ठाकुर,रविंद्र मन्हास,सरोज शर्मा,खंड महासचिव सतीश कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शालिन्द्र पठानिया,महेश पठानिया,रवि कुमार,फ़ूड इंस्पेक्टर सुरेश ठाकुर,कवि राज,टिंकू,सुरजीत कुमार,कपिल डोगरा,संदीप राणा, अश्वनी कुमार,ओंकार सिंह,अनुराधा,दीप्ती,राहुल देव मन्हास सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *