इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने की ग्रैंड पेरेंट्स वीक की शुरुआत, वृद्ध महिलाओं संग किया लंच 

Spread the love

अंताक्षरी भी खेली, ओल्ड ऐज होम को भेंट की 25 किलो सब्ज़ी व अनाज

आवाज़ ए हिमाचल 

सुमित शर्मा, परवाणू। इन्नरव्हील क्लब ऑफ़ परवाणू ने ग्रैंड पेरेंट्स वीक की शुरुआत करते हुए ओल्ड ऐज होम की महिलाओं के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाते हुए उनके साथ लंच भी किया। लंच के बाद भजन-कीर्तन भी किया गया, साथ ही उनके मनोरंजन के लिए क्लब की सदस्यों ने उनके साथ अंताक्षरी भी खेली।

इस अवसर पर क्लब द्वारा ओल्ड ऐज होम को 25 किलो सब्जियाँ व अनाज भेंट किया गया। इस मौके पर इन्नरव्हील क्लब परवाणू की अध्यक्ष पूजा गुप्ता, सचिव अंशु अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य कांता कपूर, अमिता त्यागी, मीनू सक्सेना, पिंकी गुप्ता, मंजू गर्ग, पारुल गोयल, पूर्णिमा दत्ता, मधु गोयल, पूनम भारद्वाज, पूनम गुप्ता समेत अन्य सदस्य उपस्थित थी।
बता दे की ग्रैंड पेरेंट्स डे 11 सितम्बर को मनाया जाता है। इन्नरव्हील क्लब परवाणू ने ग्रैंड पेरेंट्स वीक की शुरुआत की है जोकि 11 सितम्बर तक चलेगा।

क्लब की अध्यक्ष पूजा गुप्ता ने बताया की ओल्ड ऐज होम मे रह रही वृद्ध महिलाओं को अपनेपन का एहसास करवाने के लिए क्लब द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान महिलाओ को स्वीट डिश, आड़ू का मरब्बा व बिस्कुट भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *