आवाज़ ए हिमाचल
मंडी। हिमाचल प्रदेश के मनाली से चंडीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की एक बस नगवाईं के पास अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। गनीमत रही कि बस खाई में नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह करीब 11:00 बजे यह हादसा हुआ। हादसे के समय बस में करीब 28 सवारियां थीं।
इस दौरान यात्रियों में चीख पुकार व दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाईओवर पर गलत दिशा से आ रही एक कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतर गई।
उधर, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सभी यात्री सुरक्षित है।