जेओए लाइब्रेरी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 159 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित

28 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (लाइब्रेरी) के 78 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित हुई थी। आयोग द्वारा जारी परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा में सफल घोषित 159 अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 6 जून सुबह 10 बजे से आयोग परिसर में शुरू होगी। इसका विस्तृत शेड्यूल अलग से वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा और उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अभ्यर्थियों को अलग से कॉल लेटर नहीं भेजे जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतियां, सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी के दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी और पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *