धर्मशाला पहुंचीं अनुष्का शर्मा, आईपीएल क्वालीफायर में विराट कोहली को करेंगी चीयर

25 मई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार को गग्गल एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां से वह सीधे धर्मशाला रवाना हुईं। अनुष्का 26 मई को एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का समर्थन करती नजर आएंगी।

एयरपोर्ट पर अनुष्का शर्मा को देखने के लिए फैंस में खासा उत्साह देखने को मिला। कड़ी सुरक्षा के बीच जैसे ही वह बाहर निकलीं, प्रशंसकों की भीड़ उनकी एक झलक पाने को उत्साहित नजर आई।

बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच स्थित धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में गिना जाता है। विराट कोहली यहां कई मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा का यह धर्मशाला दौरा खास माना जा रहा है। पहली बार वह स्टेडियम में मौजूद रहकर विराट कोहली का उत्साह बढ़ाती दिखाई देंगी।

धर्मशाला में पहली बार आईपीएल का बड़ा नॉकआउट मुकाबला आयोजित हो रहा है, जिसे लेकर शहर में खासा उत्साह है। मैच को देखने के लिए बॉलीवुड हस्तियों, उद्योगपतियों और कई वीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए शहर के होटल और प्रशासन पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *