22 मई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग ने कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट पदों के लिए चयन सूची जारी की है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि साइंटिफिक असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) पोस्ट कोड-25015 के दो पदों के लिए अंकिता और अभय शर्मा का चयन किया गया है। वहीं, साइंटिफिक असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25016 के एक पद पर सौरभ शर्मा का चयन हुआ है।
इसके अलावा लैब असिस्टेंट (डॉक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) पोस्ट कोड-25019 के एक पद के लिए अमन को चयनित किया गया है। आयोग ने बताया कि भर्ती से संबंधित फाइनल परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपनी चयन सूची देख सकते हैं।