कैदी की संदिग्ध मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप, करंट लगने की आशंका

21 मई: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला कारागार में एक सजायाफ्ता कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैदी की मौत जेल की कोठरी में बिजली का करंट लगने से हुई बताई जा रही है। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मृतक की पहचान विवेक निवासी खनियारा, धर्मशाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को उसे बेहोशी की हालत में धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक जेल सेल से अचानक कैदी की चीखें सुनाई दीं, जिसके बाद जेल स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। वहां विवेक लोहे की रॉड से चिपका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में करंट लगने की आशंका जताई जा रही है।

जेल अधीक्षक विकास भटनागर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *