नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ज्वाली में तस्कर का अवैध मकान ढहाया

20 मई: नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए ज्वाली पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी के अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह मकान सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया गया था। प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस थाना ज्वाली में आरोपी बंटी उर्फ रवि कुमार निवासी गांव भोल के खिलाफ एफआईआर संख्या 270/24 दर्ज है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से यह संपत्ति तैयार की थी। राजस्व विभाग की निशानदेही में यह पुष्टि होने के बाद कि मकान सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है, प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ढांचे को गिरा दिया। डीएसपी ज्वाली बीरी सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *