17 मई: हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि इससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों का असर पर्यटन, होटल, ढाबा, रेस्तरां और परिवहन कारोबार पर भी पड़ेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई खर्च बढ़ेगा, जिससे सीमेंट, सरिया, एल्युमीनियम समेत कई निर्माण सामग्री और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बिटुमेन के दाम बढ़ने से सड़क निर्माण परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जानबूझकर कीमतें नहीं बढ़ाई गईं और मतदान खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।