हिमाचल के 51 शहरी निकायों में मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 16% वोटिंग

17 मई: हिमाचल प्रदेश में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए रविवार सुबह से मतदान जारी है। प्रदेश के 51 शहरी निकायों में बनाए गए 589 मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 9 बजे तक प्रदेश में करीब 16 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

अब तक सोलन जिले में सबसे अधिक 16.99 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि मंडी में 16.26 फीसदी और ऊना में 15.32 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। पालमपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 में सुबह 9 बजे तक 18.12 फीसदी मतदान हुआ। वहीं नगर निगम मंडी के समखेतर वार्ड में ईवीएम खराब होने से मतदान देर से शुरू हुआ।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चुनाव में कुल 1147 उम्मीदवार मैदान में हैं और 3.60 लाख से अधिक मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन कर रहे हैं। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना मतदान समाप्ति के बाद होगी, जबकि नगर निगम चुनावों के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *