हमीरपुर में दो कारों की भिड़ंत, हादसे में चार लोग घायल

16 मई: हमीरपुर में डांगक्वाली सड़क पर शुक्रवार शाम दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि सभी को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार सोलन से आया एक परिवार हमीरपुर पहुंचा था और उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की हुई थी। इसी दौरान यातायात पुलिस कर्मियों ने वाहन को वहां से हटाने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही दीप सिंह निवासी सोलन अपनी गाड़ी को दूसरी जगह पार्क करने के लिए ले जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उनकी भिड़ंत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन चालक की गाड़ी समय पर नियंत्रित नहीं हो पाई, जिसके चलते दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *