आवाज़ ए हिमाचल
बबलू गोस्वामी, बड़ा (नादौन)
13 मई। बड़ा नादौन विधानसभा के कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत बड़ा के निवासी कुलदीप कुमार ( निक्कू) को जिला किसान कॉग्रेस का उपाध्यक्ष बनाने पर क्षेत्रवासियों ने कॉग्रेस प्रचार समिति के चेयरमैन एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष विशाल चंबियाल, जिला किसान कॉग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा, प्रदेश किसान कॉग्रेस के संगठन संयोजक विवेक कटोच का विशेष रूप से धन्यवाद किया है।
क्षेत्रवासी राजेश कुमार, परवीन कुमार, मुख्यतियार सिंह, दलीप सिंह, विपिन कुमार, देश राज, राजेश कुमार ( पिंका) सुरिंदर ठाकुर ( सुन्नी) , संदीप कुमार ( दीप) डॉ मोहन लाल कौंडल, हरवंश सिंह, अमरनाथ आदि ने भी सुखविंदर सिंह सुक्खू का इसके लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया है और कुलदीप सिंह को जिला किसान कॉग्रेस का उपाध्यक्ष बनाने पर बधाई दी है।
उन्होंने कुलदीप सिंह के प्रति विश्वास दिलाते हुए उनसे आग्रह किया है कि वे क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास रत रहेगें।
वहीं, कुलदीप सिंह ने भी क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास दिलाते हुए कहा है कि वे क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष उठाने एवं उनके निवारण के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे ।