आवाज़ ए हिमाचल
कांगड़ा, 12 मई। ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा व समस्त सदस्यों ने शोक सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ट कांग्रेस नेता पंडित सुखराम शर्मा के निधन पर दुःख जताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
ब्राह्मण कल्याण परिषद ने कहा कि कठिन भौगोलिक परीस्थितियों वाले पहाड़ी राज्य हिमाचल में सूचना-क्रांति के जनक के रूप में प्रदेश को आगे ले जाने में दिवंगत पंडित सुखराम के अतुलनीय योगदान को हिमाचलवासी हमेशा याद रखेंगे। हिमाचल के विकास में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
शर्मा ने कहा कि राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले पंडित जी के साथ उनके बड़े अटूट व मजबूत रिश्ते रहे हैं तथा उनके निधन से आम जनमानस के साथ विशेषकर ब्राह्मण समुदाय को भारी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम वह शख्सियत रहे , जो इस धरती से विदा तो हो गए परंतु वास्तव में वह लोगों के दिलों-दिमाग में हमेशा जीवित रहेंगे।
परिषद ने भगवान से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस विकट समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने का आग्रह किया है।
इस दौरान डॉ गोत्तम शर्मा व्यथित, अजय पंकिल, शरण दास शर्मा, अनिल शर्मा, रविकान्त, सुशील शीलू , प्रीतम भारती , राजेश शर्मा नादौन, डा ब्रजेंद्रशील, चंडीदत्त, सुनील पाधा इंदौरा, अनित्य, वीणा, संतोष शर्मा, रजनेश शर्मा, नवनीत शर्मा, किशोर कौशिक, उमेश नाग सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।