विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

हमीरपुर, 16 मार्च। हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना बड़सर के तहत एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान आशा देवी (32) पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट, तहसील मुलथान के रूप में हुई है।

विवाहिता और उसका पति अपने 3  बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बड़सर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिला के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है।

उधर, बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बुधवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *