विधानसभा चुनाव 2022: मणिपुर में भाजपा जीत की ओर अग्रसर, सीएम बीरेन सिंह जीते 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल  

मणिपुर, 10 मार्च। मणिपुर विधानसभा चुनाव में हिंगांग विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने 18,271 वोटों से जीत दर्ज की है। हिंगांग विधानसभा क्षेत्र मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत आती है। 60 विधानसभा सीटों वाले मणिपुर की हिंगांग विधानसभा क्षेत्र सबसे हॉट सीटों में से एक है। उधर, राज्य में भाजपा आगे चल रही है, इसको देखते हुए पार्टी समर्थक इंफाल में जश्न मना रहे हैं। भाजपा 27 और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है।

ये भी पड़ें–  Election Results : उत्तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी चुनाव हारे, बड़ा सवाल मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में वोट डाले गए थे। अब नतीजों के लिए वोटों की गिनती हो रही है। रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है। मणिपुर में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 31 है।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने एनपीपी, एलजेपी और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे शुरू हुई।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *