12 मार्च को शाहपुर आएंगे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। 

10 मार्च। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 12 मार्च को शाहपुर आएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शाहपुर के दरगेला स्थित मंगलम मैरिज पैलेस में हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का टूर प्रोग्राम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री साढ़े 9 बजे दिल्ली से गगल हवाई अड्डा के लिए रवाना होंगे तथा 11 बजे गगल पहुंचेंगे। 11 बजकर 10 मिनट पर वे गगल से शाहपुर के लिए रवाना होंगे तथा साढ़े 11 बजकर 30 मिनट पर  मंगलम मैरिज पैलेस पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *