स्त्रीसभा ने मरीजों को फल बांट कर मनाया महिला दिवस

Spread the love

 

आवाज़ ए हिमाचल  

कविता एस गौतम, बीबीएन  

9 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नालागढ़ में प्रमुख सामाजिक संस्था नालागढ स्त्री सभा एक नई सोच नई उड़ान ने स्थानीय अस्पताल में दाखिल 35 रोगियों को फल बांट कर महिला दिवस मनाया। उन्होंने हर रोगी रोगी के पास जाकर उनका हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

संस्था की अध्यक्ष कृष्णा व सचिव रजनी ने बताया कि स्त्री सभा का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए नालागढ़ में 2 सिलाई सेंटर चलाए जा रहे हैं। सर्दियों में स्कूली बच्चों को स्वेटर, गरीब लड़कियों को वजीफा देना, बुजुर्गों की सहायता जैसे कार्य भी सभा द्वारा किये जाते है।

इस अवसर पर कृष्ण के अतिरिक्त रजनी, प्रमोद, लाजवंती शर्मा, शकुंतला, किरण, उषा, भगवती देवी,  रेनू, नीलम तथा स्वाति भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *