सिलाई प्रशिक्षण केंद्र कोटला में महिलाओं व लड़कियों लिया प्रशिक्षण 

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल 
कोहली, शाहपुर।
9 मार्च। नेहरु युवा केंद्र धर्मशाला के सौजन्य से  ग्राम पंचयात कोटला में खोले गए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का आज 3 माह के प्रशिक्षण के बाद समापन किया गया। यह प्रशिक्षण केंद्र 15 दिसंबर 2021 को  खोला गया था। इस दौरान सिलाई अधियापिका सुचेता कुमारी ने प्रशिक्षण दिया। जो 3 महीनो तक चला और  इस केंद्र मे आस-पास के गांव की महिलाओं और लड़कियों ने इसका लाभ लिया।
युवा क्लब प्रधान सुमित मेहरा ने बताया कि केंद्र का मुख्य उदेश्य गांव की महिलाओं को आत्मनीर्भर बनाना था। इस केंद्र में महिलाओं व लड़कियों ने कपडे की कटाई, सिलाई, तीरपाई व फ़्रॉक बनाना सीखा।
उन्होंने बताया कि 3 महीनों के प्रशिक्षण के बाद आज  परीक्षा ली गई। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवका मधुबाला भी उपस्थित रही। वहीं स्थानीय  महिलाओं ने नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला का धन्यवाद किया और कहा कि आगे आने वाले कार्यक्रमों में भी भाग लेगी।
साथ ही उन्होंने  जिला युवा अधिकारी नरेश शर्मा  तथा नेहरु युवा केंद्र धर्मशाला से नीलम चौधरी  का भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर युवा क्लब के उप प्रधान रितेश भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *