अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा ने सम्मानित की महिलाएं

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कोहली, शाहपुर। 

8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा जिला कांगड़ा के अध्यक्ष प्रणव शर्मा के नेतृत्व में आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को उनकी विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रणव शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, देश, प्रदेश का नाम रोशन कर देश की तरक्की में भी अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका हो।

उन्होंने कहा कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन यह भी याद दिलाता है कि कैसे महिलाओं ने कई सामाजिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किए और लगातार कर रही हैं।

इस दौरान शाहपुर कॉलेज प्राचार्य आरती वर्मा, तहसीलदार शाहपुर नीलम राणा, बीडीओ खंड रैत लतिका सहजपाल, समाजसेवका अनीता शर्मा, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही श्वेता कोहली (जिसने जेआरएफ परीक्षा में 99.764 % अंक लिए) और शाहपुर अस्पताल की 6 महिला डॉक्टरों को समानित किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष योगेश धीमान, जिला कांगड़ा सचिव अजय कपूर, जिला मीडिया प्रभारी राजेश मन्हास आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *