हिमाचल के 58 छात्र अभी भी यूक्रेन में, मुख्यमंत्री बोले- सभी जल्द लौटेंगे वापस

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

शिमला, 8 मार्च। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अभी भी हिमाचल प्रदेश के 58 छात्र वहां फंसे हुए हैं। 418 छात्रों को घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया है। ये जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल घर वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने वहां फंसे विद्यार्थियों के माता-पिता से उनका मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूक्रेन से जिन 58 छात्रों की घर वापसी नहीं हो सकी है, उनसे और उनके परिजनों से सरकार संपर्क में है। इनमें से कुछ छात्र यूक्रेन में हैं और कुछ आसपास के देशों में हैं। सभी छात्र सुरक्षित हैं और जल्द ही उनके वापस आने की उम्मीद है।

 

यूक्रेन में फंसे लोगों से समुचित समन्वय के लिए राज्य सरकार ने एक हेल्पलाइन जारी की है। हेल्पलाइन पर अब तक जिन लोगों ने पंजीकरण करवाया है, उनमें से 418 विद्यार्थी भारत पहुंच चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *