युक्रेन से लौटे स्टूडेंट्स को हिमाचल के मेडिकल कालेजों में दिया जाए दाखिला : केवल पठानिया

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर।

7 मार्च। युक्रेन से अपने घर सकुशल वापस पहुंची शाहपुर के दरगेला पंचायत की शिवालिक शर्मा का घर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। इस दौरान पठानिया ने शिवालिका को हार व शाल टोपी पहनाई।

पठानिया ने शिवालिका शर्मा, उनके माता-पिता व अन्य परिजनों को बधाई दी। पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई करने गए थे वे लगभग सभी भगवान की कृपा से वापस घर लौट आए हैं। आज सुबह ही हमारी बिटिया शिवालिका शर्मा अपने घर पहुँची है, जो बहुत ही खुशी की बात है।

पठानिया ने कहा कि आज भी यूक्रेन में हमारे प्रदेश के बच्चे फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए हमारी देश की सरकार की नीति में कमी दिख रही है। पठानिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है कि जो बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई करने गए थे, उनकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसके लिए प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में उन्हें एडमिशन देकर उनकी पढ़ाई को पूरी करवाई जाए, ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, प्रदीप बलोरिया ब्लॉक, सुरेश पटाकू, पवन कुमार, पूर्व उप प्रधान अमर नाथ, विनय ठाकुर, अतुल शर्मा, अनीश शर्मा सहित परिवार व स्थानीय सम्मानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *