विकास की राह पर चल रहे हिमाचल को और गति प्रदान करेगाआम बजट : सीमा रानी 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

कोहली, शाहपुर। 

7 मार्च। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत आम बजट बहुत ही अच्छा है। यह बजट विकास की राह पर अग्रसर हिमाचल प्रदेश को न केवल और गति प्रदान करेगा, बल्कि साथ में ही प्रस्तुत किए गए बजट में सभी वर्गों को बड़ी सौगात की घोषणा की गई है।

उक्त प्रकटावा करते हुए भाजपा शाहपुर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं रेहलु ग्राम पंचायत प्रधान सीमा रानी ने प्रदेश सरकार के आम बजट की सराहना की और मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसमें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी सहित बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व मंत्री सरवीन चौधरी का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *