सोलन-राजगढ़ मार्ग पर मिला साधू का शव 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

जीडी शर्मा, राजगढ़

21 फरवरी। सोलन राजगढ़ मार्ग पर गौडा कैची के पास एक साधू का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानवीन शुरू कर दी है।

 

यंशवतनगर पुलिस चौकी प्रभारी चैतन चौहान के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि सोलन राजगढ़ मार्ग पर गोडा कैची के समीप एक साधू का शव झाड़ियों में पड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल राजगढ़ में रख दिया है।

पुलिस द्वारा छानबीन करने पर पता चला है कि साधू का नाम मेहर सिंह उम्र लगभग 61 साल है और वह मंडी जिले के सरकाघाट का रहने वाला बताया जा रहा है। साधू के परिजनों को सूचना दे दी गई है। यह साधू यशवंतनगर व आसपास के क्षेत्रों  में घुमता था और शराब का भी सेवन करता था।

अब पुलिस को उसके परिजनों के आने का इंतजार है। उप पुलिस अधीक्षक राजगढ़ भीष्म ठाकुर के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *