आवाज़ ए हिमाचल
शांति गौतम, बीबीएन
18 फरवरी। ग्लेनमार्क के जाय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के अंतर्गत हर साल की तरह इस बार भी सीएसआर के तहत बद्दी व नालागढ़ प्लांट के कर्मचारियों द्वारा इको फ्रेंडली हैंड मेड बैग्स बनाए गए जिसका उद्देश पॉलीथीन के बढ़ते हुए उपयोग के भयानक प्रभाव से लोगों को अवगत करवाया जाना है। साथ ही कंपनी के सभी कर्मचारियों ने प्लास्टिक के लिफाफों को इस्तेमाल न करने की शपथ भी ली।
आईजीडी के परियोजना अधिकारी बलजिंद्र सिंह ने बताया पॉलीथीन और प्लास्टिक गांव से लेकर शहर तक लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। शहर का ड्रेनेज सिस्टम अक्सर पॉलीथीन से भरा मिलता है। इसके चलते नालिया और नाले जाम हो जाते हैं। इसका प्रयोग तेजी से बढ़ा है। प्लास्टिक के गिलासों में चाय या फिर कोल्ड्रिंक का सेवन करने से उसका केमिकल लोगों के पेट में चला जाता है। इससे डायरिया के साथ ही अन्य गंभीर बीमारियां होती हैं। पॉलीथीन का बढ़ता हुआ उपयोग न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खरतनाक होता जा रहा है। ग्लेममार्क प्लांट हेड सुनील ने बताया की पहले हम सब बाजार जाया करते थे तो साथ में कपड़े का थैला साथ लेकर जाते थे किंतु उसके स्थान पर आज पॉलीथीन का उपयोग किया जा रहा है।
ग्लेममार्क के अकाउंट मेनेजर सुरेंद्र ने बताया की हिमाचल प्रदेश में पॉलीथीन पर पतिबंध है, बाबजूद इसके दुकानदार चोरी छुपे पॉलीथीन का प्रयोग करते पाए जाते हैं और लोग भी इसके इस्तेमाल के नुकसान को जानने के बाद भी जागरुक नहीं होते।
ग्लेनमार्क जाय ऑफ गिविंग फेस्टिवल के अंतर्गत बद्दी व नालागढ़ दोनो प्लांटो से 1000/1000 बैग्स बनाए गए और उन्हें आईजीडी के माध्यम से रेहड़ी और फेरी वाले लोगों को वितरित किया।