आवाज़ ए हिमाचल
शिमला, 14 फरवरी। शिमला जिले में भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। रविवार को उपमंडल रोहड़ू की बशला पंचायत के मलखून टीर में युवक ने नशे की हालत में रिश्ते की भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से युवक फरार चल रहा था।
युवक की तलाश में पुलिस रात भर मलखून जंगल में सर्च अभियान करती रही। सुबह करीब साढे़ नौ बजे के करीब अभिषेक का शव पेड़ पर फंदे से झुलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक नेगी ने अपने रिश्ते की भाभी प्रिया (25) की हत्या कर दी थी।
घटना के समय प्रिया टोली से घास लेने गई थी। अभिषेक वहीं बीच रास्ते में हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घात लगाकर खड़ा था। जैसे ही प्रिया वहां पहुंची युवक ने प्रिया की गर्दन पर कुल्हाड़ी से 3 चार वार किए इस दौरान प्रिय की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।