आवाज़ ए हिमाचल
अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
19 जनवरी।भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा के आदेशानुसार व भाजपा सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राहुल शर्मा,भाजपा सोशल मीडिया जिला के सयोजक वीरेंद्र लखनपाल, श्री नैना देवी जी मंडल अध्यक्ष लेख राम ठाकुर व सोशल मीडिया संयोजक विक्रम की सहमति के पश्चात सह-संयोजक एवं मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
जिसमें। रमन और विवेक को सह-संयोजक मनोनीत किया गया है,जबकि देश राज, ललित कुमार, सुरजीत कुमार, प्रदीप कुमार, शुभम शर्मा,मनीष ठाकुर,बाबू राम व अमित कुमार को मंडल कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।