कैबिनेट में 2 लाख कर्मचारियों को नया वेतन आयोग मंजूर

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
21 दिसंबर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में गत दिन हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार के लगभग दो लाख कर्मचारियों को पहली जनवरी से 2016 से संशोधित वेतनमान देने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों को जनवरी, 2022 का वेतन फरवरी, 2022 में संशोधित वेतनमान के अनुसार मिलेगा। इससे राज्य में प्रतिवर्ष 4000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय होगा। पहली जनवरी, 2016 से 31 दिसंबर,
2021 तक के एरियर के बारे में अलग से निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश सरकार कर्मचारियों को एरियर के रूप में पूर्व में ही लगभग 5000 करोड़ रुपए की अंतरिम राहत प्रदान कर चुकी है। संशोधित वेतनमान के उपरान्त 1.05 लाख एनपीएस कर्मचारियों के उच्च वेतन निर्धारण के चलते प्रदेश सरकार द्वारा न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत छह वर्ष के अंशदान के रूप में 260 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। बैठक में अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि का भी निर्णय लिया गया।
कैबिनेट में नए पे-रिवीजन रूल्स को मंजूरी दे दी गई है। दो-तीन दिन के बाद इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी और इसके बाद पेंशनरों के लिए अलग से रूल कैबिनेट में आएंगे। इससे पता चलेगा कि पेंशनरों के लिए नए वेतन आयोग में कितनी वृद्धि होगी। राज्य के सरकारी कर्मचारी 31 फीसदी डीए मांग रहे हैं, क्योंकि इतना ही ऑल इंडिया सर्विसेज के अधिकारियों को दिया जा चुका है। वेतन आयोग के एरियर को लेकर भी बाद में फैंसला लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *