रामशहर रेड क्रॉस सोसाइटी की चेयरमैन साधना ठाकुर का बस स्टैंड पर गर्मजोशी से स्वागत

Spread the love
आवाज़ ए हिमाचल
        कविता शांति गौतम ( बीबीएन ) 
21 दिसंबर। पहाड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामशहर बस अड्डा पर बाद दोपहर रेड क्रॉस सोसाइटी की चेयरमैन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की धर्मपत्नी डॉक्टर साधना ठाकुर का बस स्टैंड पर भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साधना ठाकुर बस स्टैंड पर करीब 10 मिनट तक रुकी एवं लोगों एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष क्षेत्र की सड़क मार्गों की दशा सुधारने एवं राम शहर में विकासखंड खोलने की मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं लोगों को आश्वासन दिया है की मैं आपकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखूंगी और
उनके ध्यान अर्थ दिलवाकर प्राथमिकता के आधार पर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त एसएचओ राजेंद्र कुमार शर्मा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष परशराम शर्मा युवा मोर्चा के सौरभ रणदेव संकी हेमराज, कमल देव शर्मा ताराचंद, बस्सी सुरेश कुमार सुरेंद्र कुमार कमल , राजेंद्र शर्मा तरसेम के अलावा कई अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। उनके साथ काफिले में डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी एवं एसडीएम (नालागढ़) डीएसपी थाना प्रभारी रामशहर रूपलाल काफिले में साथ थे गौर हो की मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी अभिमन्यु रिजॉर्ट (रामगढ़ किला) में सोमवार बाद दोपहर का भोजन करने के लिए गई वहां पर करीब 40 मिनट तक रुकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *