विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने गोल्ड जीत कर रचा इतिहास

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

 

14 अगस्त । भारतीय अंडर-18 महिला तीरंदाजों ने पोलैंड में चल रहे विश्व तीरंदाजी युथ चैंपियनशिप में शनिवार को इतिहास रच दिया। महिलाओं की कंपाउंड टीम ने तुर्की को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने फाइनल में तुर्की को 228-216 से हराया। 10 अगस्त को प्रिया गुर्जर, परनीत कौर और रिधु वर्षिणी सेंथिलकुमार की तिकड़ी ने कैडेट कंपाउंड महिला टीम स्पर्धा में 2160 में 2067 का स्कोर हासिल किया था और शीर्ष स्थान पर रही थीं।

भारतीय खिलाड़ियों का यह स्कोर विश्व रिकॉर्ड से 22 अंक अधिक है। इससे पहले अमेरिकी टीम ने 2045 का स्कोर किया था। इसके अलावा कंपाउंड कैडेट मिश्रित टीम स्पर्धा में भी प्रिया और कुशल दलाल की जोड़ी ने 1401 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया था और शीर्ष स्थान पर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *