होटल में पुलिस की बड़ी रेड: चिट्टा और नशीली गोलियों

5 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरैंस अभियान के तहत सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने शहर के एक होटल में बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां ठहरे 3 युवकों को चिट्टे और प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलन शहर के एक होटल के कमरा नंबर 6 में कुछ संदिग्ध युवक ठहरे हुए हैं और उनके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजना बनाकर कमरे में दबिश दी।

होटल के कमरे में पुलिस को देखकर तीनों युवक घबरा गए। शक के आधार पर जब उनकी और कमरे की तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 6.96 ग्राम चिट्टा और 30 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थों को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज (27) निवासी कुमारसैन (शिमला), वैभव शांडिल (20) और हर्ष दिलटा (27) निवासी कंडाघाट (सोलन) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस अब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशीला सामान कहां से लाए थे और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से नशे के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *