आवाज़ ए हिमाचल
अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
26 जुलाई।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार की नीतियों से परेशान है और आने वाले विधानसभा के मॉनसून सत्र में जनहित के मुद्दे और प्रदेश सरकार में व्यापत भ्र्ष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। इन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मॉनसून सत्र प्रदेश सरकार से पूछा जाएगा कि प्रदेश में कितने डायग्नोस्टिक सेंटर (पीपीपी) मोड़ पर चल रहे हैं उनका नाम, पता, उपमंडल व जिलावार विवरण दिया जाए। इन डायग्नोस्टिक सेंटरों में किए जाने वाले विभिन्न टेस्टों की प्रदेश सरकार के द्वारा तय किए गए रेटों का विवरण उपलब्ध करवाया अभी तक आम लोंगो को क्यों नही उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से पूछा जाएगा कि
प्रदेश में कितने पेट स्कैन, सीटी स्कैन, एम आर आई सेंट्रल और अल्ट्रा साउंड सेंटर चल निजी और सरकारी तौर पर चल रहे हैं। उनका जिलावार और उपमण्डलवार का विवरण दिया जाए और उनके द्वारा अलग अलग अंगों के स्कैन करने के रेट प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा क्या तय किए गए हैं यदि यह रेट तय नहीं किए गए हैं तो क्यों नहीं तय किए गए हैं तो कब यह तय किए जाएंगे ताकि लोगों को स्वास्थ्य नीति के बारे में पता चल सके। इसके अलावा प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग वर्ष 2017 से अब तक जिला मुख्यालयों में सभी अस्पतालों बिलासपुर में जो जनरल (परचेज) खरीद हुई है उसका पूरा विवरण कोडल औपचारिकताओं के साथ सारा विवरण दिया जाय ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में की गई प्रदेश में खरीदारी में बरती गई अनियमितता की सच्चाई आमजनता के सामने आ सके।