30 मार्च: सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।
भर्ती निदेशक के अनुसार, अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क/एसकेटी, ट्रेडमैन (10वीं व 8वीं पास) तथा डब्ल्यूएमपी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती विशेष रूप से कांगड़ा और चम्बा जिलों के उम्मीदवारों के लिए है।
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in� पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।