27 मार्च: धर्मशाला के योल क्षेत्र में लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली।
जानकारी के अनुसार, चतेहड़ सड़क चौक के पास भीमसेन निवासी योल अपनी मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इसी दौरान चतेहड़ के दो व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने पहले उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और फिर लोहे की छिन्नी से सिर पर वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी उसकी मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया।
पुलिस थाना धर्मशाला में पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।