मंडी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, युवक की मौत

25 मार्च: मंडी जिले के चैल-जहल मार्ग पर तुन्ना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान दीपक सिंह चौहान, निवासी स्यास (तहसील चच्योट) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह चैलचौक से अपने घर लौट रहा था, तभी तुन्ना के पास वाहन से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में सड़क की खराब हालत को लेकर रोष है। उनका कहना है कि मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब है, जिससे यहां दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *