स्नैचिंग केस सुलझा: दूसरा आरोपी भी पंजाब से गिरफ्तार, दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

25 मार्च: हरोली थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को दो महिलाओं के साथ हुई स्नैचिंग की वारदात को पुलिस ने पूरी तरह सुलझा लिया है। मामले में दूसरे आरोपी को भी पंजाब के गढ़शंकर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के अनुसार, साहुबाल में बस का इंतजार कर रही महिला से पहले बालियां छीनने की कोशिश की गई, और असफल होने पर आरोपियों ने उसका पर्स छीनकर फरार हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और पहले आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी हरजीत सिंह उर्फ बिल्ला को भी उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल और बाइक बरामद की है। एसपी ऊना ने बताया कि कड़ी मेहनत के बाद केस को ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *