25 मार्च: नूरपुर पुलिस ने भगोड़े अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रही एक उद्घोषित महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला अतिंदर कौर, निवासी भुंतर (जिला कुल्लू), थाना डमटाल में दर्ज एनआई एक्ट की धारा 138 के मामले में वांछित थी। अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर उसे पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।
पीओ सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 मार्च 2026 को भुंतर में दबिश देकर महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करते हुए उसके परिजनों को सूचित किया गया और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए डमटाल पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।