बसंतपुर हत्याकांड: खेत में दफन मिला युवक का शव, साथियों पर हत्या का आरोप

23 मार्च: शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र के बसंतपुर में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। 15 मार्च से लापता बिहार निवासी 25 वर्षीय राम प्रवेश का शव रविवार को खेत में गड्ढे से बरामद हुआ।

राम प्रवेश अपने तीन साथियों के साथ किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी व मौके से मिले सुरागों के आधार पर खेत में खुदाई कर शव बरामद किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या उसके साथियों ने ही कर शव को छिपाने के लिए जमीन में दफना दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *