पत्रकार सलीम कुरैशी के पुत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

20 मार्च: नालागढ़ से दैनिक समाचार पत्र आपका फैसला के कार्यालय संवाददाता सलीम कुरैशी के ज्येष्ठ पुत्र ऋषभ का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से क्षेत्र सहित पत्रकार जगत में शोक की लहर फैल गई है।

ऋषभ के असामयिक निधन पर कई पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

शोक व्यक्त करने वालों में संपादक शशि जैन, अरविंद गोयल, सतीश बंसल, आशीष पटियाल, अजय पंकिल, पंकज कतना, राजेश कुमार, देवेंद्र वर्मा, संजीव शास्त्री, एनयूजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रनेश राणा, सुखदर्शन ठाकुर, एमसीजे उपाध्यक्ष शांति गौतम, रूप किशोर, सतीश जैन, बलबीर ठाकुर, गिरधारी लाल, अंकुश नेगी, सचिन, ऋषि ठाकुर, अनवर हुसैन सहित जिला सोलन कार्यालय के सदस्य और आपका फैसला परिवार शामिल हैं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *