22 मार्च को सोलन दौरे पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग

20 मार्च: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 22 मार्च को सोलन जिला के नालागढ़ और दून उपमंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक और जनहित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुबह 10 बजे बद्दी के हनुमान चौक में आयोजित ‘राज्य स्तरीय विश्व जल दिवस-2026’ समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे नालागढ़ के पीर स्थान में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) परिसर की आधारशिला रखेंगे।

इसके उपरांत शाम 3:30 बजे नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मलपुर में ट्यूबवेलों का शिलान्यास किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी एपीआरओ कुलभूषण कुमार द्वारा दी गई है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *